फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trains will run at a speed of 160 kmph on Gaya route

गया रूट पर जल्द ही दौड़ेगी 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन

Thu, 26 Nov 2020 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Trains will run at a speed of 160 kmph on Gaya route
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने, समय बचाने एवं सफर आसान करने के लिए रेलवे ने पीडीडीयू जंक्शन से गया रेल रूट पर ट्रेनों की गति 160 किमी प्रति घंटे बढ़ाने की तैैयारी तेज कर दी है। बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे के जीएम एलसी त्रिवेदी ने इस रूट पर धनबाद के प्रधानखांटा स्टेशन से पीडीडीयू जंक्शन तक विशेष गाड़ी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जीएम ने ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए सिग्नलिंग प्रणाली, रेल ट्रैक, ओएचई वायर और पुलों के निर्माण में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उम्मीद जताई जा रही है कि दो साल में रेल पटरियों और सिग्नल प्रणाली के ठीक होने के इस रेल खंड पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

रेलवे ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। पहले चरण में 130 किमी ट्रेनों की गति बढ़ाने के बाद अब मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय गया धनबाद रूट पर 160 किमी की रफ्तार से ट्रेनों को दौड़ाने के लिए काम किया जा रहा है। सुधार कार्यों को जानने के लिए बुधवार को जीएम ललितचंद्र त्रिवेदी ने निरीक्षण किया। महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर केडी रल्ह, प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर राजेश कुमार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय, धनबाद मंडल के डीआरएम आशीष बंसल आदि अधिकारियों के साथ स्पेशल निरीक्षण यान से धनबाद मंडल के प्रधानखांटा स्टेशन से गया होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक 417 किमी रेल रूट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में डीडीयू मंडल के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रुपेश कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) एचसी यादव, वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता बीके यादव, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) ओपी सिंह यादव, उप मुख्य अभियंता (निर्माण) यशपाल, वरीय मंडत्र्ल अभियंता द्वितीय अभिषेक शॉ रहे।
इनसेट-
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए इनमें किया जा रहा सुधार
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे ट्रैक, रेल पुलों की मरम्मत, सिग्नल प्रणाली, ओएचई को ठीक किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार रेल ट्रैक पर मिट्टी-गिट्टी डालकर ठीक कराया जा रहा है। इसके अलावा यार्ड रिमाडलिंग, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (ईटीसीएस) मानक स्थापित किया जाएगा। इसमें कम से कम दो साल का समय लगेगा और इसके बाद इस ट्रैक पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ने लगेंगी।

इनसेट
110 से बढ़ाकर 130 किमी की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें
एक वर्ष पहले ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में पीडीडीयू जंक्शन से गया होते हुए धनबाद तक 60 जोड़ी से अधिक ट्रेनों की गति बढ़ाकर 130 किमी प्रतिघंटा की गई। इसके पहले अधिकतर ट्रेनें अधिकतम 110 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी। जबकि राजधानी इथसके पहले सिर्फ राजधानी ट्रेनें 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। एक साल पहले गति बढ़ने के बाद राजधानी के साथ बाकी एक्सप्रेस गाड़ियां भी 120-130 किमी की गति से चल रही हैं।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed