फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trains to run on third rail line soon: GM

तीसरी रेल लाइन पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें : जीएम

Sat, 22 Aug 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Trains to run on third rail line soon: GM
पीडीडीयू नगर में रेल यंत्रों के बारे में जानकारी लेते जीएम छत्रसाल सिंह। स्रोत:-रेलवे
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को पीडीडीयू जंक्शन से जीवनाथपुर के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने जल्द ही यह लाइन चालू करने का दावा किया। इसके पहले उन्होंने मंडल में हुए विकास कार्याें और नए भवनों में सुविधाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

जीएम ने सबसे पहले पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नवीनीकृत अध्यापक कक्ष व उन्नत कंप्यूटर प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। वह प्लांट डिपो कॉलोनी और स्टेशन कॉलोनी पहुंचे। यहां नवनिर्मित आवासीय अतिथि गृह की सुविधाओं का जायजा लिया। दूरस्थ नियंत्रण केंद्र एवं कर्षण विद्युत नियंत्रण भवन का भी महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीआरएम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद उन्होंने डीडीडीयू जंक्शन-जीवनाथपुर के बीच बन रही तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने मानक के समय पर काम पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एससी श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य इंजीनियर शैलेश कुमार, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता अतुल प्रियदर्शी, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदु दुबे, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार, डीआरएम उदय सिंह मीना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed