फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Train ticket will be available in new building from new year

नये साल से नये भवन में मिलेगा रेल टिकट

Tue, 24 Nov 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Train ticket will be available in new building from new year
पीडीडीयू नगर। जंक्शन पर बने पुराने आरक्षण काउंटर को हटाने की तैयारी है। इससे पहले नए आरक्षण काउंटर का निर्माण भी अंतिम चरण में है। दो मंजिले इस भवन के बन जाने से यात्रियों को भीड़ से निजात मिलेगी और टिकट लेने में भी आसानी होगी। नए साल में नए भवन से टिकट बुकिंग की सुविधा के साथ विदेशी सैलानियों को भी बैठने और पूछताछ की सुविधा मिलने लगेगी। नए भवन का निर्माण 1.75 करोड़ की लागत से तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल जहां पुराना टिकट काउंटर है वहीं से स्टेेशन पर जाने के लिए प्रवेश का रास्ता भी है। ऐसे में यात्रियों के आने जाने और टिकट लेने वालों की भीड़ हो जाती है। यात्रियों और टिकट लेने वालों को दिक्कत न हो इसके लिए अलग टिकट आरक्षण काउंटर बनाया जा रहा है। अब तक यहां विदेशी सैलानियों के लिए भी कोई लाउंज नहीं था। नए आरक्षण काउंटर भवन के एक फ्लोर पर फारनर लाउंज भी होगा। ताकि उनके रुकने और ट्रेन का इंतजार करने में या फिर पूछताछ के लिए कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

हावड़ा दिल्ली रेल रूट पर व्यस्ततम रेलवे स्टेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन आम दिनों में 15 से बीस हजार यात्री ट्रेनों में सवार होते हैं और उतरते हैं। मुख्य गेट पर ही एक तरफ जनरल टिकट काउंटर है तो दूसरी तरफ रिजर्वेशन काउंटर है। दो वर्ष पहले 1.75 करोड़ की लागत से नए यात्री आरक्षण भवन का निर्माण शुरू किया। स्टेशन के मुख्य भवन से सटे नए दो मंजिला भवन में ग्राउंड फ्लोर पर्यटकों के लिए होगा तो फर्स्ट फ्लोर पर रिजर्वेशन और जनरल टिकट के लिए पीआरएस भवन बनेगा। इसी वित्तीय वर्ष में काम पूरा होने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन कोरोना की वजह से काम में कुछ देरी हो गई। वर्तमान में 80 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अगले वित्तीय वर्ष में नए भवन में आरक्षण काउंटर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के मुख्य भवन में आरक्षण काउंटर और जनरल टिकट कटाने वालों की भीड़ से ट्रेन पकड़ने जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होती है। आरक्षण काउंटर और जनरल टिकट काउंटर हटने से मुख्य भवन से यात्रियों को आसानी होगी। वहीं मुख्य भवन में यात्री हाल का आधा हिस्सा खाली होने इसका दूसरे काम में उपयोग हो सकेगा। यहां कैफेटेरिया, वेटिंग हाल आदि बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को आसानी होगी।

कोट-
नये यात्री आरक्षण भवन का काम तेजी से चल रहा है। अगले वर्ष में पुराना आरक्षण काउंटर नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इससे आरक्षण कराने वालों को जहां आसानी होगी वहीं ट्रेन पकड़ने वालों को भी आवागमन में आसानी होगी। साथ ही भूतल पर विदेशी सैलानियों के विश्रामालय और पूछताछ की सुविधा होगी।
मुहम्मद इकबाल
मंडल वाणिज्य प्रबंधक, डीडीयू मंडल
बन रहे हैं नये काउंटर
नए आरक्षण काउंटर का लगभग पूरा हो चुका है काम
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed