{"_id":"5d336b068ebc3e6ca9217270","slug":"train-chandauli-news-vns473862261","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी का एसी फेल होने पर नाराज यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी का एसी फेल होने पर नाराज यात्रियों ने किया हंगामा
Mon, 22 Jul 2019 09:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुआडीह से रांची जा रही डाउन 18612 वाराणसी रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच का एसी फेल होने से नाराज यात्रियों ने शनिवार की शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर चेन पुलिंग कर खूब हो हल्ला किया। बाद में आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की टीम ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। यात्रियों की मांग पर इलेक्ट्रिक विभाग का एक इंजीनियर साथ में गया। इस हंगामे की वजह से ट्रेन एक घंटे की देरी से आगे के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
रांची इंटरसिटी अपने निर्धरित समय शाम साढ़े चार बजे से आधे घंटे की देरी से शाम पांच बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही एसी थ्री कोच बी-1 के यात्रियों ने एसी न चलने की शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। निर्धारित ठहराव के बाद सिग्नल होते ही ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। प्लेटफार्म पर उतर कर यात्रियों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। चेन पुलिंग की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम ने चेक किया लेकिन एसी की मरम्मत नहीं हुई। इस पर यात्रियों ने कोच को हटाकर दूसरा कोच लगाने की मांग की। बाद में इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ट्रेन चलने पर एसी चलने लगेगा। यही नहीं एक इंजीनियर को कोच में साथ भेजने की बात कही। इसके बाद यात्री शांत हुए और एक घंटे की देरी से शाम छह बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन