फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tragedy strikes during festival young child dies from an electric shock from geyser in chandauli

UP: त्योहार पर मातम...गीजर के करंट से मासूम की मौत, नानी के घर हुआ दर्दनाक हादसा; बेटी की लाश देख दंपती बेसुध

Wed, 14 Jan 2026 10:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 10:04 PM IST
सार

Chandauli News: चार साल की बच्ची की माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर  नाैगढ़वासियों की भीड़ जुट गई। अस्पताल में परिजन अपनी बेटी की लाश देखकर बिलख रहे थे।

विज्ञापन
Tragedy strikes during festival young child dies from an electric shock from geyser in chandauli
अस्पताल में परिजनों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Accident News: नौगढ़ कस्बा में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। पानी गर्म करने वाले गीजर रॉड को छूने से दस वर्षीय छात्रा लकी की मौत हो गई। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे बाजार और गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कस्बा स्थित राजनारायण पांडेय के घर में यह हादसा हुआ। लकी पुत्री अखिलेश निवासी रिजुल, घोरावल, सोनभद्र की रहने वाली थी। वह अपने नाना राजनारायण के घर नौगढ़ में रहकर पढ़ाई करती थी। लकी कक्षा चार की छात्रा थी। बुधवार की सुबह नाना और मामा किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। 
विज्ञापन


घर में लकी और उसकी नानी अकेली थीं। नानी पानी पूजा कर रही थीं। गर्म करने के लिए गीजर रॉड चला रही थीं। इसी दौरान लकी नहाने गई पानी छूने गई और अनजाने में गीजर को छू बैठी। गीजर में करंट दौड़ रहा था, जिससे वह उसकी चपेट में आ गई। करंट लगते ही लकी वहीं गिर पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

नानी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े और तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अवधेश पटेल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

नानी, नाना और मामा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक और भय का माहौल फैल गया। लोग बड़ी संख्या में पांडेय परिवार के घर पर जुट गए। मासूम की असमय मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया। नौगढ़ कस्बे में इस हादसे की चर्चा हर ओर रही। लोग घरेलू विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed