फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traders staged a strike for five hours for water

Chandauli News: पानी के लिए व्यापारियों ने पांच घंटे दिया धरना

Tue, 13 Aug 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Traders staged a strike for five hours for water
सकलडीहा। कस्बे में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति ठप है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने सोमवार को पांच घंटे तक धरना दिया। एसडीएम अनुपम मिश्र के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना था कि दो साल से सड़क चौड़ीकरण के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। कभी नाला निर्माण तो कभी जल निगम की पाइप डालने व पेड़ काटने को लेकर व्यापारी परेशान हैं। सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई जगह जलनिगम की भूमिगत पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। 15 दिनों से कस्बे में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। दुकानों के सामने गड्ढा खोदकर छोड़ दिए जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है। लिंक मार्ग से कस्बा में जाने वाला मार्ग अवरूद्ध है। आश्वासन के बाद भी समस्या दूर नहीं होने पर व्यापारियों ने सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक धरना दिया। साथ ही जल निगम व पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने शाम तक समस्या दूर कराने का भरोसा देते हुए धरना समाप्त कराया। धरना प्रदर्शन में महामंत्री नागेंद्र गुप्त, राधेश्याम जायसवाल, संतोष सेठ, आशीष, गोली, सोनी, अनिल सेठ, सुनील, राजू, मनीष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed