फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traders protest for the second day to repair damaged pipe

Chandauli News: क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत के लिए व्यापारियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन

Fri, 07 Mar 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Traders protest for the second day to repair damaged pipe
सकलडीहा। कस्बा में निजी मोबाइल कंपनी की तरफ से केबल बिछाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान जल निगम की तरफ से डाली गई पेयजल की पाइप दो दिन पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके विरोध में बुधवार को कस्बे के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे नाराज व्यापारियों ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी व्यापार मंडल के अध्यक्ष केके सोनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अविलंब क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि आने वाले समय में होली पर्व है। रमजान का पवित्र माह चल रहा है। दो दिन पहले प्राइवेट मोबाइल कंपनी की ओर से मशीन से खुदाई कराए जाने के दौरान जलापूर्ति की पाइप कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। दो दिन से लोगों को पानी के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी कहना था कि रास्ते में पानी बहने से राहगीरों के अलावा बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव के कारण पटरी व्यवसायियों और दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ रहा है। खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक लौट जा रहे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि समस्या का अविलंब समाधान नहीं होने पर व्यापारी अनिश्चितकालीन धरना के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन में बरकत अली भोदू, मुकीद अहमद, संतोष, सुदामा, अखिलेश यादव टेंगरी, संत, मुराहू आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed