फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traders buying wheat from barn, silence at purchasing centers

Chandauli News: खलिहान से गेहूं खरीद रहे व्यापारी, क्रय केंद्रों पर सन्नाटा

Mon, 06 May 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Traders buying wheat from barn, silence at purchasing centers
ताराजीवनपुर। गेहूं खरीद करीब दो महीने से हो रही है लेकिन अधिकतर क्रय केंद्रों पर अभी भी सन्नाटा पसरा है। दूसरी ओर व्यापारी खलिहान पहुंचकर ऊंची कीमत पर किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं का समर्थन मूल्य बाजार भाव से कम है। वहीं क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए व्यापारियों को खलिहान में ही गेहूं बेचना बेहतर है। किसानों का कहना है कि जिले में एक मार्च से 15 जून तक साधन सहकारी समितियों पर क्रय केंद्र बनाकर किसानों का गेहूं खरीद की जा रही है। क्षेत्र में साधन सहकारी समिति धूस खास, कोरी व संघति को क्रय केंद्र बनाया गया है। सरकार की ओर से गेहूं 2275 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की जा रही है। केंद्रों पर 20 रुपये पल्लेदारी और सफाई के लिए प्रति कुंतल देना है। इसके पहले किसानों को रजिस्ट्रेशन भी करना है। तब जाकर चार-पांच दिन बाद किसानों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। दूसरी तरफ व्यापारी किसानों के खलिहानों में पहुंचकर व्यापारी 2300 से लेकर 2400 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से नगद खरीदारी कर ले रहे हैं। किसान नेता केदार यादव, कैलाश यादव, जितेंद्र सिंह, रामनिवास मिश्रा, राजेंद्र पाल, रामाश्रय पाल आदि किसानों ने बताया कि क्रय केंद्रों पर समस्याओं क कारण ही किसान नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed