फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traders besiege to Kotwal

व्यापारियों ने कोतवाल को घेरा

Wed, 10 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 10 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Traders besiege to Kotwal
नगर में आए दिन जाम और सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण की लगातार मिल रही
विज्ञापन
शिकायतों को देखते हुए कोतवाल आनंद सिंह ने मंगलवार की सुबह फोर्स के साथ बाजार में जबरदस्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अभियान से बाजार में खलबली मच गई। इस दौरान अतिक्रमण हटाने में भेदभाव बरतने पर व्यापारियों ने कोतवाल का आधे घंटे तक घेराव भी किया। बाद में कोतवाल के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ।


बाजार में जाम की शिकायत को देखते हुए मंगलवार की सुबह कोतवाल आनंद सिंह कोतवाली के पुलिस बल के साथ गांधी पार्क तिराहे पर पहुंचे और पटरी व्यवसायियों, ठेला, खोमचा वालों को खदेड़ना शुरू कर दिया।

इससे वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। तकरीबन 4 घंटे के अभियान के दौरान कोतवाल ने सहदुल्लापुर से मुहम्मदाबाद पुल तक तथा संयुक्त चिकित्सालय से राजा के किला तक का अतिक्रमण हटवा दिया।

 लेकिन चकिया नगर में जाम के प्रमुख कारण शमशेर ब्रिज पर अतिक्रमण किए सब्जी व्यवसायियों को अतिक्रमण नहीं हटाया।


इससे व्यापारियो में रोष व्याप्त हो गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय मद्धेशिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाल का घेराव किया तथा शमशेर ब्रिज का अतिक्रमण हटाने के बाद ही अन्य व्यवसायियों के अतिक्रमण हटाने की मांग की। कहा कि कोतवाल द्वारा इस तरह का भेदभाव कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। इस पर कोतवाल ने व्यापारियों से बात करने के बाद ही अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। साथ ही किसी तरह के भेदभाव को न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed