फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Torrential rain exposes the flaws in the drainage system.

Chandauli News: मूसलाधार बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल

Mon, 13 Jul 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain exposes the flaws in the drainage system.
मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोलनापुर मिश्रौली के महुआनी पुरवा में जमा बारिश का पानी।संव
घोसी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की देर रात मूसलाधार बारिश ने घोसी नगर में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नगर के कई निचले इलाकों में पानी भर जाने से जनजीवन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या तहसील परिसर के आसपास देखने को मिली, जहां एसडीएम आवास, फायर ब्रिगेड कार्यालय , मदरसा खैरुल मदारिस सीताकुंड सहित कई स्थान पानी भर गया। वहीं घोसी तहसील से बैसवाड़ा होते हुए कस्बा खास जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह तक कई स्थानों पर पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हुई, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी जल निकासी की व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक सेराज, हामिद, सलीम, आबिद, खलील, रामलाल ने बताया कि थोड़ी देर की तेज बारिश में ही सड़कों पर पानी भर जाता है।
सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है।

कर्मचारियों को तत्काल जल निकासी कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर के सभी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है तथा जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed