फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tomato turned red and gourd also beat

Chandauli News: टमाटर हुआ लाल तो लौकी ने भी ठोंकी ताल

Sun, 11 Jun 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tomato turned red and gourd also beat
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर सब्जियों के दामों पर भी देखने को मिल रहा है। आलू के दाम भी बढ़ने लगे हैं। आवक कम होने से लगभग सभी सब्जियों के दाम 20 से 30 प्रतिशत बढ़ गए हैं। टमाटर और लौकी के दाम तो दोगुने हो गए हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी गर्मी का असर सब्जियों के दामों पर देखने को मिल रहा है। गर्मी अधिक पड़ने पर आने वाले दिनों में सब्जी और अधिक महंगी हो सकती है। बाजार में सभी सब्जियों की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। रिटेल मार्केट में सब्जी जो 20 से 40 रुपये प्रति किलो हुआ करती थी, अब वह 30 से 80 रुपये प्रति किलो हो गई है। सब्जियों के दाम बढ़ने से मध्यम व गरीब तबके के लोगों के किचन का बजट गड़बड़ाने लगा है। उनकी थाली से सब्जी गायब होने लगी है।
विज्ञापन

सब्जियों के मूल्य पर एक नजर.......
सब्जी एक सप्ताह पूर्व मूल्य वर्तमान मूल्य
परवल 40 60
करेला 40 60
लौकी 20 40
भिंडी 20 30
नेनुआ 20 30
टमाटर 30 60
बैंगन 30 40
पत्ता गोभी 30 40
खीरा 30 40
गाजर 40 60
अदरक 200 250
नोट....... मूल्य प्रति किलो में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed