{"_id":"633c8908e40af672a7298bbb","slug":"tight-security-arrangements-will-be-made-for-safe-immersion-chandauli-news-vns677492498","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित विसर्जन, भीड़ न जाम, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित विसर्जन, भीड़ न जाम, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी का दावा किया है। नगर पालिका के अधिकारियों ने घाट के पास साफ-सफाई व प्रकाश की व्यवस्था मुकम्मल किये जाने की जिम्मेेदारी संभाली है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किये जाने का दावा किया है।
महानवमी के बाद बुधवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पूजा कमेटियों की ओर से धूमधाम तरीके से किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तालाब व पोखरी चिह्नित कर लिया गया है। बता दें कि जिले में 219 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित है। जिसमें मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में 26 व अलीनगर थाना क्षेत्र में 15 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। सबसे अधिक भी प्रतिमाओं का विसर्जन नगर स्थित दामोदरदास पोखरे में होती है। इसके अलावा मानसरोवर तालाब, आरपीएफ कालोनी स्थित पोखरे समेत आसपास की नहरों में मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। नगर में क्षेत्र में पड़ने वाले दामोदारदास पोखरे के पास नगर पालिका की ओर से लाइट, साफ-सफाई व चूने के छिड़काव के साथ पानी के टैंकर खड़े किये जाने की व्यवस्था की गई है। वहीं पुलिस की ओर से वहां सुरक्षा के इंतजाम किये जाएंगे। इस दौरान तालाब के पास गोताखोर की भी तैनाती की जाएगी।
पालिका की ओर से दामोदरदास पोखरे के पास साफ-सफाई से लेकर प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। वहीं पीने के पानी के लिए एक टैंकर भी रहेगा। कृष्ण चंद्र, ईओ, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विसर्जन स्थलों के पास सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था होगी। एक कमेटी के प्रतिमा विसर्जन किये जाने के बाद ही दूसरी कमेटी को प्रतिमा विसर्जन के लिए जाने दिया जाएगा। - अनिरूद्ध सिंह, सीओ, पीडीडीयू नगर