{"_id":"681275e139261300f20f495f","slug":"three-people-including-two-women-injured-in-a-fight-over-stopping-the-song-chandauli-news-c-189-1-svns1013-130512-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: घर में बज रहा था गाना पड़ोसी ने रोका, विवाद बढ़ा हो गई मारपीट, दो महिलाओं समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: घर में बज रहा था गाना पड़ोसी ने रोका, विवाद बढ़ा हो गई मारपीट, दो महिलाओं समेत तीन घायल
Thu, 01 May 2025 12:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:41 AM IST
सार
घर में बज रहे गाने को बंद करने के लिए पड़ोसी घर पर पहुंच गया लेकिन विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुगलसराय कोतवाली के चतुर्भुजपुर में गाना बंद करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष की दो महिलाएं व दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार घायल महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत कमला (55) अपनी बेटी बेबी (30) और बेटे गोलू के साथ रहती हैं। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे कमला के घर गाना बज रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक लालजी वहां पहुंचा और गाना बंद करने को कहने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि लालजी ने लाठी-डंडे से कमला और उनकी बेटी की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद गोलू जब घर आया तो मां की हालत देख वह आग बबूला हो गया। इसके बाद उसने श्यामसुंदर (34) की जाकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही मुगलसराय कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।