फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three people got burnt due to coming in contact with high tension wire, protest at sub-station

Chandauli News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन झुलसे, उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Sun, 17 Aug 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three people got burnt due to coming in contact with high tension wire, protest at sub-station
क्षेत्र के भोजापुर गांव में शनिवार को छत से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सास-बहु सहित एक कबाड़ी गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में ग्रामीण कबाड़ी और सास-बहू को निजी अस्पताल में ले गए। यहां कबाड़ी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिलाओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भोजापुर गांव में शनिवार को कबाड़ खरीदने बटुक (18) आया हुआ था। इस दौरान गांव निवासी उमाशंकर की पत्नी उर्मिला देवी (55) अपनी बहू अनिता (30) के साथ छत पर रखा लोहे का कबाड़ देने के लिए कबाड़ी को छत पर ले गई। इस दौरान लोहे का एंगल उठाते समय छत से गुजर रहे हाईटेंशन तार में छू गया। इससे कबाड़ी सहित सास और बहू गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पहुंचकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने अवर अभियंता पत्तू यादव को पत्रक देकर लटक रहे तारों को हटवाने की मांग की है। इस दौरान अमित सिंह, राकेश यादव, बृजेश यादव, आनंद, भगवानी देवी, शकुंतला, माधुरी, तेतरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed