फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three lives buried in the rubble in the blink of an eye

पलक झपकते ही मलबे में दफन हो गईं तीन जिंदगियां

Sun, 02 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three lives buried in the rubble in the blink of an eye
चंदौली स्थित चहनियां के प्रभुपुर में दीवार गिरने से दबकर मृत मजदूर को निकालते लोग। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में नींव से ईंट निकालने के दौरान गिरी दीवार ने तीन मजदूरों की जान ले ली। पलक झपकते ही मलबे में तीन जिंदगियां दफन हो गईं। दीवार इतनी तेजी से गिरी कि मजदूरों को अपनी जान बचाने के लिए समय नहीं मिला।
विज्ञापन

प्रभुपुर की घटना ने गांव के लोगों का दिल दहला दिया है। लोगों का कहना है कि अमूमन दीवार आदि गिरने के संकेत कुछ मिनट पहले मिल जाते हैं और लोग बच जाते हैं। पर शनिवार की दोपहर पक्की दीवार इतनी तेजी से गिरी की मजदूरों को अपनी जान बचाने के लिए समय नहीं मिला।
विज्ञापन

एक ही दिन तीन लोगों की मौत से अमीलाई गांव में देर रात तक परिजनों की चीख-पुकार गूंजती रही। पूरे गांव में मरघटी सन्नाटा पसरा रहा। मृतक के परिजन बार-बार खुद को कोस रहे थे कि काश शनिवार को उन्हें काम पर नहीं जाने दिए होते। वहीं आसपास के लोग और रिश्तेदार भी ढांढस बंधाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहनिया। प्रभुपुर में दीवार गिरने से हुई तीन मजदूरों की मौत की सूचना पर एसपी अंकुर अग्रवाल मौके पर पहुंचे। एसपी ने पहुंचते ही देखा कि दक्षिण की दीवार नींव की गहरी खोदाई से गिरी थी पर पूर्व में भी नींव की गहरी खोदाई की गई है और उससे सटा एक व्यक्ति का घर है। एसपी ने सबसे पहले पूरब तरफ स्थित भोला तिवारी के मकान में रह रहे लोगों को बाहर निकलवाते हुए उन्हें अन्य जगह रहने के सुझाव दिये। लोगों ने बताया कि मजदूरों ने पहले पूर्व की तरफ की ही नींव खोदी थी उसके बार दक्षिण के तरफ पहुंचे थे।संवाद
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में तीन मजदूरों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल के इस मामले में कार्रवाई के संकेत दिए हैं। बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मौके पर पहुंची नवागत जिलाधिकारी ईशा दुहन ने पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक योजना के तहत तीनों मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख की सहायता दिलाये जाने की घोषणा की। घटना के बारे में कहा कि ईंट निकलवाने के चक्कर में ज्यादा गड्ढा खोदा जाना ही इसका कारण प्रतीत हो रहा है वैसे एसडीएम मनोज पाठक के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी गई है जो जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे और उसपर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।संवाद
चार बच्चों से सिर से उठा पिता का साया, एक वर्ष पहले हुई थी संदीप की शादी
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव की घटना ने चार बच्चों के सिर से उनके पिता का साया छिन लिया। प्रभुपुर की घटना में मृत मजदूरों के घर शनिवार की देर रात तक कोहराम मचा हुआ था। चन्द्रभूषण की पत्नी रंजना, पुत्र साहिल, सौरभ हिमांशु के आंसू थम ही नहीं रहे थे। राजेश की पत्नी अंजनी देवी, माता जादा देवी, अबोध पुत्र प्रियांशु व पुत्री प्रिया का बुरा हाल था। संदीप की शादी अभी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। उसकी पत्नी खुश्बू गर्भवती है। उसकी पत्नी और माता झमला देवी व भाई प्रदीप सुध बुध खो चुके हैं। मृतकों के घर ग्रामीणों व रिश्तेदारों की भीड़ लगी हुई थी। संवाद

चहनिया। प्रभुपुर में हुई घटना में में मृतक चंद्रभूषण के भाई चंद्रशेखर की तहरीर पर बलुआ थाने में नींव की खोदाई करा रहे गांव निवासी संदीप यादव पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। चंद्रशेखर ने बताया कि संदीप के कहने पर ही ईंट निकालने के लिए मजदूरों ने गड्ढा किया और उसे बढ़ाते गए जिससे पास की दीवार की नींव कमजोर हुई और उनपर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed