फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three interstate gateways will change the identity of Illia

Chandauli News: तीन अंतरराज्यीय प्रवेश द्वारों से बदलेगी इलिया की पहचान

Sun, 13 Sep 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Three interstate gateways will change the identity of Illia
तीन अंतरराज्यीय प्रवेश द्वार से बदलेगी इलिया कस्बे की सूरत
इलिया। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित इलिया कस्बे की पहचान बदलने वाली है। कस्बे सहित क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर तीन अंतरराज्यीय प्रवेश बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इन पर आकर्षक पत्थर लगाने के साथ सौर ऊर्जा आधारित लाइटें लगाई गई हैं। रात में रोशनी से प्रवेश द्वार जगमगाने लगे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में तीन स्थानों पर अंतरराज्यीय प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। इनमें इलिया कस्बा, पतेरी मोड़ और महादाइच बॉर्डर शामिल हैं। निर्माण पूरा होने के बाद ये प्रवेश द्वार उत्तर प्रदेश से बिहार आने-जाने वाले लोगों के लिए क्षेत्र की पहचान के रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश द्वारों पर आकर्षक पत्थर लगाने का काम पूरा हो चुका है।
रात में रोशनी के लिए सौर ऊर्जा आधारित लाइटें भी लगा दी गई हैं। लाइटें जलने के बाद प्रवेश द्वारों की भव्यता और बढ़ गई है। अब मुख्य रूप से पेंटिंग और महापुरुषों के चित्र लगाने का काम बाकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में प्रवेश द्वार बनने से इलिया को अलग पहचान मिलेगी। यहां से गुजरने वाले लोगों को क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान की झलक भी मिलेगी। लोगों ने कहा िक प्रवेश द्वार बनने के बाद कस्बे के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed