फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three innocent people of Digghi village burnt to death in Ghazipur

डिग्घी गांव के तीन मासूमों की गाजीपुर में झुलसकर मौत

Fri, 25 Dec 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three innocent people of Digghi village burnt to death in Ghazipur
पीडीडीयू नगर। सदर कोतवाली अंतर्गत डिग्घी गांव निवासी बबलू वनवासी गाजीपुर के जमानिया कोतवाली अंतर्गत लहूआर गांव में ईंट भट्ठे पर परिवार संग काम करता था। बुधवार की देर रात उसकी रिहायशी झोपड़ी अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से उसके तीन बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। जबकि मां वाराणसी स्थित अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है। घटना की जानकारी के बाद उसके परिवार और गांव में कोहराम मचा हुुआ है। बबलू चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। इसका एक बड़ा बेटा गांव परिवार के साथ रहता था। वह बच गया है। क्षेत्र के डिग्घी गांव निवासी बबलू वनवासी जमानिया कोतवाली अंतर्गत लहूआर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर अपनी पत्नी भागीरथी (32) और तीन बच्चों पूजा (13) चंद्रिका (07) और डमरू (03) के साथ रहकर ईट पथाई का काम करता था। करीब चार महीने पहले वह काम के लिए ईंट भट्टे पर गया हुआ था। अपने बड़े बेटे को वह गांव में ही छोड़कर गया था। बुधवार की रात खाना खाकर वह परिवार संग सो गया। रात में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। इस दौरान पूजा और चंद्रिका की मौके पर झुलसकर मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से झुलसे पुत्र डमरू (03) और पत्नी भागरथी देवी (32) को वाराणसी ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान तीन वर्षीय डमरू की मौत हो गई। उधर पत्नी भागरथी देवी (32) का इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed