Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three injured in accidents, including two soldiers ...

Chandauli News: मेडिकल कॉलेज में बना बर्न वार्ड, - 24 घंटे रहेंगे चिकित्सक

Sun, 08 Nov 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three injured in accidents, including two soldiers ...
दिवाली पर पटाखों से झुलसने और अन्य आपातकालीन स्थिति की आशंका को देखते हुए सिद्धीकपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज में अलर्ट कर दिया गया है। बर्न वार्ड तैयार किया गया है। इमरजेंसी सेवाओं में रोस्टर के हिसाब से डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। इमरजेंसी में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ की भी ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि 24 घंटे इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों के इलाज के लिए विशेष सर्जन समेत सभी जरूरी विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पटाखों से जलने या अन्य दुर्घटनाओं में घायल होकर आने वाले मरीजों को उपचार देने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं। प्राचार्य ने बताया कि दिवाली के दौरान चिकित्सा सेवाओं की निगरानी वह स्वयं करेंगे। अस्पताल में मरीजों के उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर यह सुनिश्चित करेंगे कि जरूरतमंदों को समय से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का प्रयास है कि त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल और समुचित उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed