फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three government hospitals running without electricity

बिना बिजली के चल रहे तीन सरकारी अस्पताल

Mon, 07 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three government hospitals running without electricity
बरहनी विकास खंड के अमड़ा और ओयरचक गांव में बने सीएचसी व बरहनी पीएचसी में तमाम वायदों और आश्वासनों के बाद भी विभाग अब तक बिजली का इंतजाम करने में नाकाम रहा है। इससे मरीजों के साथ विभागीय कर्मचारी भी परेशानियों से जूझ रहे हैं। अमड़ा व ओयरचक में बना 24 बेड का सीएचसी बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का शिकार है जिससे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी चाहकर भी मरीजों को बेहतर सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बिजली विभाग से कई बार लिखा-पढ़ी के बाद भी बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी है। गर्मी व उमसभरे बरसात के मौसम में अस्पतालों में बैठना दुश्वार हो जाता है। बिजली के अभाव के चलते रात की कौन कहे दिन में भी आने वाले मरीजों को अन्यत्र रेफर कर चिकित्सक अपनी जान छुड़ा लेते हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। वे निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने को विवश हैं। इस संबंध में पीएचसी बरहनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार का कहना है कि तीनों अस्पतालों पर बिजली की व्यवस्था कराने के लिए आवेदन किए जाने के बावजूद बिजली विभाग उदासीन रवैया अपनाए हुए है। टीकाकरण आदि की व्यवस्था के लिए जनरेटर चलाना पड़ता है जिससे अनावश्यक खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed