{"_id":"c7e23e6b8744f9095facb5f0b2284e46","slug":"three-crooks-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाश बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बदमाश बंदी
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट व चोरी की घटनाओं को लेकर परेशान कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को बड़ी
विज्ञापन
सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जौनपुर जिले के इनामी
बदमाश और एक अन्य बदमाश को मनिहरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े
गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक बाइक और कई सामानों को बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि इन दोनों बदमाशों पर कुल 16 लूट व चोरी के केस दर्ज हैं।
कोतवाली पुलिस को शक्रवार की सुबह दस बजे मुखबिर से सूचना मिली की दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए मनिहरा की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर कोतवाल अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने हमराहियों के साथ मनिहरा पुलिया के पास घेराबंदी कर लिया।
पुलिस ने एक बाइक पर दो युवकों को विपरीत दिशा से आते हुए देखा और उन्हें जब रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। मुठभेड़ के बाद दोनों ही बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट की बाइक के अलावा दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और तीन मोबाइल बरामद किया।
पकड़े गए युवकों में एक जौनपुर का सोनू सिंह ग्राम देहुऑ थाना सुरेरी व दूसरा धमेन्द्र राजभर बलुआ थाना क्षेत्र के कॉधी गांव निवासी बताया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी श्यामदेव बिंद ने बताया कि पकड़े बदमाशों ने कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी के नाम पर कई जगहों पर फिरौती की मांग भी की थी। बदमाशों ने दो दिन पूर्व सिरोहूपुर गांव के रतेन्द्र राजभर से फिरौती के लिए धमकी दिया था।
23 जुलाई को जौनपुर के रामपुर में एक व्यापारी से तीस हजार रुपए लूट लिया था। 18 अगस्त को जौनपुर में ट्रक लूटने की योजना बनाते समय इनके तीन साथी को पुलिस ने पकड़ लिया और वह फरार हो गया था। जौनपुर पुलिस ने फरार चल रहे सोनू सिंह के ऊपर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। पुलिस की टीम में कोतवाल अजय कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह, बंशीधर, अजीत कुमार, रामधारी सोनकर मौजूद रहे।