फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thousands of house breaking theft lock

मकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

Sun, 14 Feb 2016 01:28 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Thousands of house breaking theft lock
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी गांव में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


छह माह पहले कच्छा बनियान गिरोह ने धावा बोल कर मकान मालिक सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर दी थी और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लूट लिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान मौके से एक चापड़ बरामद हुआ।

 बिहार निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी धर्मराज ने दो वर्ष चंदासी गांव में जमीन लेकर मकान बनवाया था। पिछले 20 मई को कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों ने मकान पर धावा बोला था।
विज्ञापन


लूट के दौरान विरोध करने पर उन्होंने धर्मराज की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और लाखों का सामान लेेकर फरार हो गए थे। धर्मराज की मौत के बाद दहशतजदा परिवार वालों ने मकान में रहना लगभग छोड़ दिया था। मकान में ताला बंद कर पूरा परिवार बिहार के आरा भोजपुर स्थित घर पर रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोग कभी-कभी यहां आते थे। वर्तमान में पूरा परिवार गांव गया हुआ था और घर में ताला बंद था। इस बीच चोरों ने शुक्रवार की रात घर का ताला तोड़ दिया और आलमारी तथा अटैची को तोड़कर एक जोड़ी पायल, चांदी का गुच्छा, दस हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चुरा लिया।

शनिवार की सुबह धर्मराज का पुत्र अक्षय और उसकी पत्नी उर्मिला मकान पर पहुंचे और घर का ताला टूटा देखा तो हैरत में रहे गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर कोतवाली और चंदासी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 


वहीं अक्षय कुमार ने आशंका व्यक्त की है कि कोई उनके परिवार के पीछे पडा है। यही कारण है कि आए दिन कोई न कोई घटना हो रही है। जबकि घर के समीप ही चौकी भी है लेकिन घटनाएं लगातार हो रही है।

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed