फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Those who spread unrest during the election will be strictly

चुनाव के दौरान अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्ती

Thu, 22 Apr 2021 07:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Those who spread unrest during the election will be strictly
सकलडीहा। आईजी एसके भगत ने बृहस्पतिवार को विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद एएसपी दयाराम ने सर्किल के सभी थाना प्रभारी सहित सीओ को शरारती तत्वों के खिलाफ सख्ती से निबटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर पुलिस के आला अफसर गंभीर है। चुनाव कार्यक्रम और कार्रवाई को लेकर हर पल-पल की खबर रख रहे हैं। आईजी ने विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सकलडीहा सर्किल के सभी थाना प्रभारी और सीओ के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हर हाल में वांरटियों, अराजकतत्वों, हिस्ट्रीशीटरों व वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। वहीं एएसपी ने सभी सीओ सहित सभी थाना प्रभारियों को हर हाल में आईजी के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने की हिदायत दी। अंत में शनिवार और रविवार को होने वाली पूर्ण बंदी का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed