फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Those who pay the first installment will get a loan of 20 thousand

पहली किस्त चुकाने वालों को मिलेगा 20 हजार का ऋण

Wed, 16 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Those who pay the first installment will get a loan of 20 thousand
कलेक्ट्रेट में बुधवार को एडीएम अतुल कुमार की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना के प्रगति की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक हुई। एडीएम ने योजना के लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही योजना के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को पथ विक्रेता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि योजना के संबंधित आवेदनों पर बैंक त्वरित कार्रवाई करें। जिन पथ विक्रेताओं ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। उनके लाभान्वित किया जाए। नगर निकाय प्रशासन भी ईमानदारी से दायित्व निभाए। पथ विक्रेताओं को बैंकों तक भेजें। जिन पथ विक्रेताओं ने अभी तक आनलाइन आवेदन नहीं किया है, उन्हें इसके बारे में जागरूक किया जाए। कहा कि योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। डूडा के परियोजना अधिकारी डूडा संजय मौर्या ने बताया कि प्रथम चरण में जिले में 1725 पथ विक्रेताओं को ऋण मुहैया कराया गया है। योजना के तहत 20 हजार तक ऋण दिलाया जाता है। हालांकि उन्हें ही दूसरी किस्त मिलेगी, जिन्होंने 10 हजार की पहली किस्त बैंकों को चुकता कर दी होगी। इसके लिए बैंकों में प्रमाणपत्र, आधार, बैंक पासबुक व नगर निकाय प्रशासन की ओर से जारी पहचान पत्र उपलब्ध कराना होगा। बैठक में एलडीएम एससी सामंत, ईओ राजेंद्र प्रसाद, कर निर्धारण अधिकारी अतुल कुमार, ईओ एमएल गौतम, ईओ धीरज सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed