फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thirty kilometers long jam

तीस किलोमीटर लंबा जाम

Fri, 05 Jun 2015 01:29 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Thirty kilometers long jam
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोदई गांव के समीप एक पुलिया के
विज्ञापन
बीचोबीच बालू लदे ट्रक का गुल्ला बुधवार की रात करीब सात बजे टूट गया।

जिससे मार्ग पर जमानियां कस्बा से लेकर सैयदराजा तक वाहनों का तीस  किमी तक लंबा जाम लग गया। जाम लगने के चलते साइकल सवारों का निकलना भी मुश्किल हो गया। गुरुवार की देर रात तक भी जाम नहीं हट सका था। इस बीच जाम में फंसे लोग भूख-प्यास के चलते बेहाल रहे। जबकि बाइक सवार व साइकल वाले रास्ता बदल कर गंतव्य को रवाना हुए।


गौरतलब है कि इन दिनों सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमड़ा से लेकर बरूईं गांव तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था गंगासागर द्वारा मार्ग पर जगह-जगह पुलिया निर्माण कराया जा रहा है, तो कहीं गिट्टी तो मिट्टी का कार्य चल रहा है।

इसी दौरान बुधवार की रात करीब सात बजे बिहार के डेहरी-अनसोन से बालू लादकर गाजीपुर की ओर जा रहे एक ट्रक का गुल्ला अचानक कोदई गांव के समीप बन रही एक पुलिया के बीचोबीच टूट गया। जिससे मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया। यह धीरे-धीरे जमानियां कस्बा से लेकर सैयदराजा तक करीब तीस किमी लंबा हो गया। दोपहर में गर्मी व उमस में बड़े वाहन चालक खास तौर पर परेशान हुए।

जाम के चलते मार्ग से साइकल व बाइक सवारों का  निकलना भी काफी मुश्किल हो गया था। जाम में फंसे ट्रक चालक छोटेलाल यादव व वृजेंद्र ने बताया कि वे डेहरी से बालू लादकर गोरखपुर जा  रहे हैं, लेकिन बुधवार की रात से फंसे हुए हैं। गर्मी में सबसे  ज्यादा परेशानी पीने के पानी की हो रही है।


पानी के लिए चार-पांच किमी दूर पैदल ही आसपास के गांवों में जाना पड़ रहा है। इसी तरह ट्रक चालक ओमप्रकाश यादव व जगदीश यादव का कहना था कि तीन दिनों तक डेहरी में रुकना पड़ गया। जबकि अब जाम में फंसे हुए हैं। जाम में फंसने के चलते खाने-पीने के लिए पैसा भी नहीं बचा है। अन्य चालकों से पैसा मांगकर किसी तरह काम चला रहे हैं।  गौरतलब है कि निर्माण कार्य के चलते हाईवे  पर अकसर ही जाम लगता  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed