{"_id":"57b617d44f1c1ba2506ec9ad","slug":"third-day-stuck-agitator","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी अड़े रहे आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी अड़े रहे आंदोलनकारी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे लोग
सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर किसानों के फसल के समर्थन मूल्य में पचास प्रतिशत वृद्धि, शहीद हीरा सिंह राजकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षाएं शुरू करने, किसानों को आपदा राहत का चेक वितरित करने सहित आठ सूत्री मांग को लेकर स्थानीय शहीद पार्क में समाजसेवी अंजनी सिंह का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। किसान यूनियन के समर्थन के बीच अनशन स्थल पर चेतावनी दी गई कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
तीन दिनों से अनशन पर बैठे अंजनी सिंह ने कहा कि ये मांगे ऐसी नहीं है जिसे पूरा नहीं किया जा सके। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया और देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वालों को याद किया गया। अब एक बार फिर अपने हक के लिए आंदोलन की जरूरत है। कहा कि 10 दिनों तक मैं सिर्फ पानी पीकर आंदोलन करूंगा। इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने जनपद के किसानों को आपदा राहत चेक देने क साथ ही धनराशि की डाक्यूमेंट्री प्रूफ प्रस्तुत करने, माधवपुर में मेडिकल कालेज निर्माण की भी मांग की। इसके पूर्व अंजनी सिंह शहीद स्थल पर शहीदों को नमन करने पहुंचे।