फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   thieves stole valuables

Chandauli News: कीमती सामान उठा ले गए चोर

Thu, 16 Jan 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
thieves stole valuables
चकिया। इंद्रपुरवा गांव में बुधवार की रात चोर शमीम अहमद के घर में घुसकर गहने और नकदी समेत कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली क्षेत्र के इंद्रपुरवा गांव निवासी हाजी शमीम अहमद के घर में बुधवार की रात दीवार फांदकर घुसे चोर घर के सभी कमरों का बाहर से दरवाजा बंद कर कपड़े से बांधने के बाद गहने और नकद रुपये समेत कीमती सामान उठा ले गए। गृह स्वामी ने बताया कि फरवरी माह में उसके घर के सदस्य की शादी होने वाली है। घर में रंगाई-पुताई चल रही है। चोर बुधवार की रात करीब तीन लाख रुपये मूल्य के गले की हार, कान का झाला, छागल, पैरी, तीन लौंग, एक सोने की अंगूठी उठा ले गए।
विज्ञापन

सूचना दिए जाने के बाद कोतवाल अतुल प्रजापति ने जांच पड़ताल की। उस दौरान घर से 500 मीटर दूर उत्तर तरफ नल के पास अटैची आदि के सामान बिखरे पड़े मिले।सागौन के पत्तों से ढके कपड़े और टिफिन आदि बरामद हुआ। लेकिन गहने गायब थे। पांच साल पहले भी उनके घर में चोरी हुई ती। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि इंद्रपुरवा गांव में चोरी की शिकायत पर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed