फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves stole jewelry worth ten lakhs from the house

Chandauli News: मकान से चोरों ने दस लाख के गहने चुराए

Tue, 29 Apr 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelry worth ten lakhs from the house
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के रेवसा गांव में रविवार की रात मकान में घुसे चोरों ने दस लाख रुपये मूल्य के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा लिए। जाग होने पर सुबह चोरी का पता चला। भुक्तभोगी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी कमलेश गुप्ता अपनी पत्नी उषा गुप्ता के साथ मकान के बाहर बरामदे में सो रहे थे। दोनों पुत्र व एक बहू नौकरी में होने के कारण बाहर थे। आधी रात के बाद चोर मकान के पीछे के रास्ते दीवार फांदकर घर में घुस गए। एक कमरे में बेड पर लगे बिस्तर के नीचे रखी बड़ी बहू अंजलि के अलमारी की चाबी लेकर लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि आर्टिफिशियल जेवरात नहीं छुआ। सुबह जब दंपति सो कर उठा तो चोरी का पता चला। छानबीन में पता चला कि जेवरात गायब हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। आर्टिफिशियल छोड़ कर सिर्फ जेवरात ले जाना गले से नीचे नहीं उतर रहा है। इसके साथ ही बगल के कमरे में ही एक बहू का बक्सा और अलमारी सुरक्षित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed