फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves stole cash and mobile phones from a closed house

Chandauli News: बंद घर से चोर नकदी और मोबाइल फोन उठा ले गए

Sun, 06 Apr 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and mobile phones from a closed house
पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र के वंशीपुर मुहल्ले में शुक्रवार की देर रात चोर घर में घुसकर नकदी सहित मोबाइल फोन लेकर भाग गए। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। परिवार के लोग बेटी को परीक्षा दिलाने लखनऊ गए हुए थे। सूचना पर पहुंची बबुरी थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बबुरी कस्बे के वंशीपुर मुहल्ले में मंजू देवी अपने बेटी श्वेता व जाह्नवी के साथ रहती हैं। उनका बेटा बाहर रहकर पढ़ाई करता है। शुक्रवार को श्वेता को प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए लखनऊ जाना था। बृहस्पतिवार की रात में ही मंजू देवी परीक्षा के लिए अपनी दोनों बेटियों को लेकर लखनऊ चली गई थीं। खाली घर देखकर चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए और कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर आलमारी में रखे 30 हजार रुपये नकद व चार मोबाइल फोन को निकाल ले गए। शनिवार की सुबह गेट पर ताला व अंदर दरवाजे को खुला देख आसपास के लोगों ने मंजू को इसकी सूचना दी। घर के अंदर पहुंचने पर सामान बिखरे दिखे और आलमारी खुली देख मंजू के होश उड़ गए। बबुरी थानाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed