फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves entered the house and hit the woman on the head with a stick

Chandauli News: घर में घुसे चोरों महिला के सिर पर डंडे से किया प्रहार

Sun, 11 Aug 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house and hit the woman on the head with a stick
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी पुलिस चौकी अंतर्गत सिद्धार्थपुरम काॅलोनी स्थित एक घर में शनिवार की शाम सात बजे दो चोर घुस गए। घर में मौजूद अकेली महिला के सिर पर चोरों ने डंडे से हमला कर दिया। पीड़िता खुद को बचाने के लिए वो एक कमरे में घुस गई अंदर से दरवाता बंद कर शोर मचाने लगी। इससे चोर भाग गए। महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिद्धार्थपुरम कॉलोनी के रहने वाला राहुल शनिवार की शाम जिम गया हुआ था। इस दौरान राहुल की पत्नी काजल घर पर अकेली थी । पीड़िता के अनुसार शाम लगभग सात बजे दो बदमाश घर का मुख्य दरवाजा खोलकर घुस गए। दरवाजा खुलने की आहट पर जब काजल गेट के पास गई तो बदमाशों ने उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया । इस बीच काजल जान बचाने के लिए एक कमरे में चली गई और अपने आप को अंदर से बंद कर शोर मचाने लगी । इस बीच बदमाशों ने पास के कमरे में पड़ी आलमारी को खंगालना शुरू किया लेकिन महिला के शोर मचाने से भाग गए। महिला ने अपने पति व अन्य लोगो को फोन से घटना की सूचना दी । इस बीच बदमाश घर से फरार हो गए । घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मामले की छानबीन की। मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed