Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves cut the wires from 13 electricity poles.

Chandauli News: बिजली के 13 खंभों के तार काट ले गए चोर

Mon, 16 Nov 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut the wires from 13 electricity poles.
कछवां में बिजली के पोल से कटा तार। स्रोत- संवाद
कछवां। थाना क्षेत्र में चोरों ने अलग-अलग स्थानों से 13 बिजली खंभों के तार काटकर चोरी कर लिए। बरैनी स्थित दाह संस्कार घाट से भटौली पुल तक बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए करीब खंभों के तार काट लिए गए। इसके अलावा बैस का पूरा गांव के पास ट्यूबवेल के लिए लगाए गए तीन खंभों के तार भी चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

करीब एक महीने पहले भी इसी तरह बिजली के तार चोरी किए गए थे। इसके बावजूद घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। तार चोरी होने से दोनों स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। कछवां उपखंड अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि तार चोरी होने के मामले में थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed