फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves broke into the house and stole jewelery worth lakhs along with cash

Chandauli News: घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के गहने उड़ाए

Fri, 14 Jun 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole jewelery worth lakhs along with cash
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर छलकवा में बुधवार की देर रात चोरों ने पीछे के रास्ते से घर में घुसकर 15 हजार नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह घर में बिखरा सामान देख परिजनों को चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना का स्थलीय निरीक्षण कर मामले की जांच में जुट गई है। मनियारपुर गांव निवासी गोविंद बल्लभ पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय खाना खाने के बाद घर के बाहर सोने चले गए। घर में पुत्री महालक्ष्मी व प्रीति और पुत्र तिलक व कृष्णरतन अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। रात के किसी समय चोर पीछे के रास्ते घर के घर में घुस गए। इसके बाद गुड्डू पांडेय के छोटे भाई अजीत पांडेय की पत्नी सुनीता पांडेय की अलमारी का ताला तोड़कर सोने की चूड़ी, चांदी की करधनी व हार और बेटी महालक्ष्मी के आलमारी में रखे 15 हजार रुपये, अंगूठी, मंगलसूत्र व पायल चुराकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह टूटी आलमारी देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर घटना की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed