फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There will be strictness to write the word caste on the vehicle

पुलिस और यातायात विभाग चलाएगा अभियान

Tue, 29 Dec 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
There will be strictness to write the word caste on the vehicle
चंदौली। शासन ने वाहन पर जाति सूचक शब्द लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। अब पुलिस और परिवहन विभाग ऐसे वाहनों को सीज करने तथा चालान करने की तैयारी में जुट गया है। परिवहन विभाग दो से तीन दिन के अंदर जिले में अभियान को तेज करेगा।
विज्ञापन

जिले में वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखवाने वालों की तादात काफी है। लोग बदलते दौर के हिसाब से इसे फैशन के अलावा रौब दिखाने का तरीका मानते है। परन्तु अभी तक पुलिस और यातायाता विभाग के अफसर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने से गुरेज करते रहे है। लेकिन अब वाहन पर जाति सूचक शब्द लिखकर रौब दिखाने वालों की खैर नहीं है। उच्चाधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश मिलने के बाद महकमा भी सक्रिय हो गया है। यातायात प्रभारी गोपालजी गुप्ता ने बताया कि जाति सूचक शब्द वाहन पर लिखना परिवहन अधिनियम का उलंघन है। ऐसे में लोगों के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा। जिसमें वाहनों को सीज करने और चालान करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed