फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There will be a discussion on the no-confidence motion against the block pramukh

Chandauli News: ब्लाॅक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
There will be a discussion on the no-confidence motion against the block pramukh
चहनिया। ब्लाॅक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई है। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह 10 बजे से बैठक शुरू होगी और उसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इससे पहले मंगलवार को एसडीएम और बाद में डीएम व एसपी ने ब्लाॅक परिसर में निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों कोर्ट के आदेश पर बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई है। इस बीच मंगलवार को ही चहनिया -पीडीडीयू नगर मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई। यही नहीं, खंड विकास कार्यालय परिसर में भी साफ-सफाई की गई। वहीं सीसी फुटेज, बैरिकेडिंग भी कराई गई है। सुबह 10 बजे से बैठक होगी। एसडीएम कुंदन राज कपूर, पीडीडीयू नगर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने मंगलवार की दोपहर में व्यवस्था का जायजा लिया। शाम को डीएम चंद्रमोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ प्रकाश प्रसाद, एडीओ पंचायत राकेश कुमार दीक्षित, नित्यानंद सिंह, आनंद यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed