{"_id":"56fae3184f1c1b8e1af01085","slug":"there-was-laughter-on-tue-budhwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़वा मंगल पर खूब लगे ठहाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़वा मंगल पर खूब लगे ठहाके
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय के अग्रवाल सेवा संस्था में चेतना मंच के होली मिलन समारोह में होली गीत गाते ओम तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले मेें होली मिलन समारोहों का आयोजन जारी है। मुगलसराय में बुढ़वा मंगल पर खूब ठहाके लगाए गए। इस दौरान लोगों ने ठंडई के साथ ही होली के गीतों का आनंद उठाया। कई संस्थाओं ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। कवि सम्मेलन भी आयोजित हुए।
नगर की सामाजिक संस्था चेतना मंच की ओर से मंगलवार को अग्रवाल सेवा संस्थान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सूरों की महफिल भी सजी थी। कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों का स्वागत माथे पर चंदन का लेप लगाकर किया जा रहा था। कार्यक्रम का आगाज विजय बागी ने शंभूनाथ तेरी कृपा से हर काम हो रहा है, तेरी ही कृपा से मेरा नाम हो रहा है तो होली खेले महादेव व सुतल सइयां के जगावे आदि गीत प्रस्तुत कर किया।
इसके बाद भोजपुरी गायक ओम तिवारी ने अपने कंठ से भोजपुरी और होली पर आधारित धार्मिक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया। उनकी लयबद्ध प्रस्तुति से पूरा माहौल होलियाना मिजाज में आ गया। उस वक्त लोगा और अधिक झूम पड़े जब कलाकारों ने जोगीरा सारा रारा गाया। इसके बाद रेलकर्मी अतुल ओझा ने विषयपर कुछ पंक्तियां पढ़ी जिसे सभी ने खूब सराहा।
विज्ञापन
बाबुल और अतुल ओझा की जुगल जोड़ी ने जब लंका में होली जलायी पवन सुत, कहे बीच नायक बलवाना जैसे गीत प्रस्तुत कर हनुमान का आह्वाहन किया। इस दौरान लोग ठंडई का लुत्फ उठाते रहे। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, एएस चौबे, विनय वर्मा, आशाराम यादव, भागवत चौरसिया, राजीव गुप्ता, विष्णुकांत अग्रवाल, महेन्द्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
उधर सुर सरिता की ओर से गल्ला मंडी स्थित कार्याँलय में होली उत्सव मंगलवार को मनाया गया। जिसमें एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी गयी। इस अवसर पर संगीत कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस दौरान काजल सिंह, शिवानी सिंह, पूजा, ज्योति गीता आदि उपस्थित रहे।
चंदौली : सविता ‘शर्मा‘ समाज जिला इकाई की ओर से मुख्यालय के कैली रोड के समीप साईं इंटर कालेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर संगठन की मजबूती के साथ समाज के उत्थान के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, बृजेश, निरहू, माधो, शंकर, शैलेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन घनश्याम शर्मा ने किया। कंदवा : होली का पर्व प्रेम और सौहार्द से मनाने की जरूरत है ताकि समाज में प्रेम और भाइचारा कायम रहे। इस पर्व को मिलजुलकर मनाने से सामाजिक सौहार्द को बल मिलता है।