फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was chaos in the village when the dead body arrived from Dubai

Chandauli News: दुबई से शव आने पर गांव में मचा कोहराम

Sun, 02 Mar 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
There was chaos in the village when the dead body arrived from Dubai
टांडाकला। तिरगावा गांव निवासी जयसिंह यादव (45) दुबई में कमाने गए थे। जहां कुछ दिन पहले हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई थी। शनिवार को उनका पार्थिक शरीर दुबई से तृक गांव पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। जयसिंह की मौत से पत्नी प्रेमशीला और दो बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

परिवार की माली हालत को देखते हुए जयसिंह 20 साल की उम्र में दुबई कमाने चले गए थे। जमालपुर के ग्राम प्रधान ज्ञानी जैल सिंह यादव ने बताया कि वे परिवार और गांव के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। लोग उनके आने का इंतजार करते थे। चार दिन पहले दुबई में उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। परिवार के लोगों के अथक प्रयास से औपचारिकताएं पूरी करने में चार दिन का समय लग गया। शनिवार को गांव में पार्थिव शरीर आने पर शोक जताने वालों की भीड़ जुट गई। इस दौरान बीडीसी राजेश यादव, सतीश यादव, संतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। बलुआ थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि दुबई में बीमारी से मौत के बाद शव गांव आया है। परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed