फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a two-hour rain

दो घंटे जमकर बरसे बादल 

Tue, 05 Jul 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 05 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
There was a two-hour rain
कोतवाली परिसर में जमा पानी।
सोमवार को मानसून की पहली अच्छी बारिश हुई। करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश के बाद दिन भर हुई रुक रुक कर बारिश ने सूखी धरती की झोली भर दी। बारिश से जहां खेतों में पानी जमा हुआ और खुश होकर किसान खेती किसानी में जुट गए वहीं गर्मी के बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। सोमवार को दिन में तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया और पांच किलोमीटर की रफ्तार से दिन भर हवाएं चलती रही। 
विज्ञापन

मानसून के आगाज के बाद भी अभी तक भरपूर बारिश न होने से किसान निराश हो चले थे, लेकिन सोमवार को मौसम मेहरबान हुआ। बारिश शुरू हुई तो फुहारों ने मूसलाधार बारिश का रूप ले लिया और करीब दो घंटे तक एकरस बारिश होती रही। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और वे खुश होकर खेतों की ओर चल दिए। नगरीय इलाकों में भी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पानी देने में जवाब दे चुके हैंडपंपों में फिर से पानी आ गया। मौसम में ठंडापन होने से रोजेदारों को सबसे बड़ी राहत मिली है।  
विज्ञापन

दूसरी तरफ पूरे दिन हुई बारिश से पूरे नगर में जमजमाव की स्थिति  रही। रेलवे कालोनियों के साथ रेलवे स्टेशनों पर चहुंओर पानी दिखा। रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गए। आरपीएफ पोस्ट में जमा पानी को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे अस्पताल में जहां मुख्य गेट तक पानी पहुंचा, वहीं लोको कालोनी में सड़क पर पानी दिखा। इसी तरह गया कालोनी, आरपीएफ कालोनी, सेंट्रल कालोनी सहित कालोनियों में जल जमाव का असर दिखा। नगर में  कैलाशपुरी ,  रविनगर, विकासनगर जैसे पाश इलाकों में भी जगह जगह जलमाव रहा। मुगलसराय कोतवाली तो पूरी तरह तालाब  जैसी दिखने लगी थी। जिससे लोग पानी से होकर आते जाते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed