{"_id":"67aa4d1c497c8204e30e24bb","slug":"there-was-a-jam-for-five-hours-at-padav-intersection-chandauli-news-c-20-1-vns1032-883926-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पड़ाव चौराहे पर पांच घंटे तक लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पड़ाव चौराहे पर पांच घंटे तक लगा रहा जाम
विज्ञापन
पड़ाव (चंदौली)। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने और वहां से लौटने वाले वाहनों का दबाव हाइवे पर पड़ने के साथ ही पड़ाव चौराहे पर भी दिख रहा है। वाहनों के दबाव के कारण सोमवार को फिर सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे करीब पांच घंटे तक चौराहे पर जाम लगा रहा। जाम में फंसने से वाहन सवार परेशान रहे।
पड़ाव चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस के पास कोई भी कार्ययोजना नहीं है। हर रोज चौराहे पर काफी लंबा जाम लग जा रहा है। इसमें फंसकर लोगों का वक्त बर्बाद हो रहा है और परेशानी भी हो रही है। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे से फिर जाम लग गया। ट्रेन पकड़ने के लिए पीडीडीयू जंक्शन जाने वाले यात्रियों को कई वाहन बदलने पड़े।
पड़ाव चौराहे से वाराणसी, रामनगर, पीडीडीयू नगर, सूजाबाद के लिए काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित करने के लिए चौराहे पर यातायात पुलिस की ड्यूटी गई है। इसके बावजूद अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जा रही है। रामनगर पुलिस की ओर से भी पिकेट पर यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह पड़ाव चौराहे पर जाम लगने पर देखते ही देखते सभी तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसने के कारण यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। पुलिस के प्रयास के बाद अपराह्न तीन बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ।