फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no room heater in the ward of the district hospital, patients are troubled by the cold.

Chandauli News: जिला अस्पताल के वार्ड में रूम हीटर नहीं, ठंड से मरीज परेशान

Tue, 24 Dec 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
There is no room heater in the ward of the district hospital, patients are troubled by the cold.
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के वार्ड में भर्ती मरीजों की ठंड में परेशानी बढ़ गई है। वार्ड के रूम हीटर न लगने मरीज ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। वहीं मरीज और तीमारदारों का कहना है कि तत्काल वार्ड में हीटर लगाएं, ताकि मरीजों को ठंड से राहत मिल सके।
विज्ञापन


बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबंध पंडित कमलापति त्रिपाठी चिकित्सालय में लगभग 100 से अधिक मरीज भर्ती हैं। ठंड के मौसम में वार्ड में भर्ती मरीजों को एक कंबल के सहारे रहना पड़ता है। आसपास के मरीज तो ठंड से बचाव के लिए कंबल रजाई की व्यवस्था कर ले रहे हैं, लेकिन दूर-दराज से आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड में शासन की ओर से मरीजों को वार्ड को गर्म रखने के लिए हीटर की व्यवस्था की गई है, लेकिन अभी तक उन्हें हीटर नहीं उपलब्ध कराया गया है। इससे मरीज ठंड में ठिठुरते नजर आ रहे हैं। ऐसे में भर्ती मरीज के तीमारदार नीलम व मुकेश का कहना है कि ठंड से बचाव के लिए शासन की ओर से की गई व्यवस्था के अनुसार हीटर मुहैया कराइ जाए। ताकि मरीजों को ठंड से राहत मिल सके। वहीं सूत्रों की मानें तो जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज से समबद्ध होने के कारण व्यवस्था में देरी हो रही है। इसके चलते ठंड में हीटर की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कोट

पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के वार्डों में हीटर की व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही सभी वार्डों में हीटर लगा दिया जाएगा, ताकि ठंड में मरीजों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा.सत्य प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed