{"_id":"60f850858ebc3e6cf342fb42","slug":"there-is-no-facility-at-the-bus-stand-located-at-pddu-nagar-chandauli-news-vns601704379","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड का नाम, न शौचालय न पानी का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड का नाम, न शौचालय न पानी का इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित बस स्टैंड पर व्यवस्थाएं काफी बदहाल हैं। यहां न तो शौचालय है और न ही यात्रियों के लिए अन्य कोई सुविधाएं हैं। हालांकि जनर्म (जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्युवल मिशन) की बसें पीडीडीयू नगर से विभिन्न स्थानों के लिए जाती है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारी यहां सुविधाओं को लेकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। चंदौली के एआरएम मुकेश कुमार ने बताया कि परिवहन निगम की बसें वहां से नहीं चलती है । जब बसें वहां से चलेंगी को सुविधाएं बहाल करायी जाएंगी।
नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड की स्थित काफी दयनीय है। बस स्टैंड पर बना यात्री प्रतीक्षालय में सफाई नहीं होने से वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं शौचालय नहीं होने के कारण यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जबकि यहां से धानापुर, सैयदराजा, चकिया, चहनियां, पड़ाव व रामनगर आदि क्षेत्रों के लिए जनर्म की बसें चलती है। यहां पर पीने के पानी की व्यवस्था ही नहीं है। इसके अलावा बसों की रूट की सूची भी नहीं लगाई गई है। बसों के शीशे पर लिखे रूट को देखकर यात्री बसों में सवार होते है। विभागीय उदासीनता का हाल यह है कि बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों का ठहराव नहीं होने के कारण अधिकारी इसके प्रति उदासीन बनें हुए हैं। इस संबंध में एआरएम मुकेश कुमार ने बताया कि वहां से सिटी ट्रांसपोर्ट की बसें चलती है। परिवहन निगम की बसे जब चलेंगी तो वहां सुविधाएं बहाल करायी जाएंगी।