फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is a different feeling in singing Kajri while sitting in the forest: Malini Awasthi

वनांचल में बैठकर कजरी गाने में होती है एक अलग अनुभूति : मालिनी अवस्थी

Sat, 19 Jul 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
There is a different feeling in singing Kajri while sitting in the forest: Malini Awasthi
भारत खंडे संस्कृत विश्वविद्यालय एवं नार्दर्न कोल इंडिया के सहयोग से सोनचिरैया की प्रस्तुति रिमझिम बरसे बदरिया कजरी पर आधारित चार दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन भी लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने 50 से अधिक लोगों को कजरी का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

मालिनी अवस्थी नेबताया कि उनका बचपन पड़ोस जनपद मिर्जापुर में ही बीता है। और वह मां विंध्यवासिनी को अपनी कुलदेवी मानती हैं। जब भी उनका मन जंगली इलाकों में घूमने और चिड़ियों की चहचहाहट और वहां की खूबसूरती को देखने का मन करता है तब वह 5 साल के बच्चे की तरफ भाग कर चंदौली के वनांचल की वादियों में आ जाती है।
विज्ञापन

और कुछ दिनों तक रहकर यही अपना समय व्यतीत करने के साथ ही कजरी को भी सूट उसे राष्ट्र स्तर तक पहुंचाने का कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र में आईं थीं और कजरी की प्रस्तुति कर उससे देशभर में सुनने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालिनी अवस्थी ने बताया कि भारत खंड संस्कृति यूनिवर्सिटी लखनऊ से करीब 25 की संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ ही साथ मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद, छतरपुर,गोंडा, बक्सर, प्रयागराज, कोलकाता, इत्यादि जगहों से भी काफी संख्या में युवक युवतियां और महिलाएं भी आई हुई है।

जिनको वह चंद्रप्रभा अभ्यारण के सुरम्य वादियों में कजरी के माध्यम से तमाम चीजों का प्रशिक्षण दे रही हैं। जिससे आने वाली पीढ़ी को कुछ नया सीखने के साथ ही भविष्य में जमीन से मंचों तक पहुंचाने का मौका मिल पाएगा। और वह एक नई ऊंचाइयों को हासिल कर पाएंगे।
उन्होंने बताया कि वनांचल में बैठ कर कजरी की प्रस्तुति करने का एक अलग ही सुकून है। वह बड़े और अच्छे मंचों पर भी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed