फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Then spread the rumor of Leopard

फिर फैली तेंदुए की अफवाह

Thu, 19 Jan 2017 01:30 AM IST
chandauli
chandauli Updated Thu, 19 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Then spread the rumor of Leopard
मरे बछड़े को देखने को जुटी भीड़। - फोटो : chandauli
स्थानीय रेलवे के अप यार्ड के समीप एक मैदान में बुधवार की सुबह नील गाय के बछड़े का शव मिलने से क्षेत्र में तेंदुए के मौजूदगी की अफवाह एक बार फिर फैल गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव का मुआयना कर इस निर्णय पर पहुंची कि हमला तेंदुए द्वारा नहीं बल्कि लकड़बग्घे या फिर जंगली सियार का है। शिकार करने वाले जानवर की पड़ताल के लिए बछड़े का शव को पोस्टमार्टम के लिए नियामताबाद ब्लाक स्थित पशु चिकित्सालय भेज दिया गया।   
विज्ञापन


मुगलसराय रेलवे यार्ड के समीप के एक मैदान से बुधवार की सुबह कुछ लोग गुजर रहे थे। उसी दौरान लोगों ने नील गाय के बछड़े का शव देखा जो कि किसी जानवर द्वारा खाया हुआ था। जिसके बाद क्षेत्र में तेंदुऐ के मौजूदगी की अफवाह फैल गयी और बछड़े को देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया। मौके पर पहुंचे वन रेंजर मुगलसराय आरएस यादव, उप वन रेंजर रामाप्रसाद, वन दरोगा पन्ना लाल सोनकर, राजवीर सिंह, वन रक्षक पवन कुमार सिंह, बेचू ने शव का मुआयना किया। रेंजर आरएस यादव ने बताया कि शिकार करने आैर  खाने से यह प्रतीत होता है कि शिकार तेंदुए ने नहीं बल्कि सियार या लकड़बग्घे जैसे जानवार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed