फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Theft in two houses

दो घरों से चोरी

Fri, 18 Sep 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 18 Sep 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Theft in two houses
बलुआ थाना अंतर्गत स्थानीय कस्बा के सोनहुला रोड पर स्थित दो मकानों में
विज्ञापन
बुधवार की रात चोरों ने घुसकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।

चोरों ने प्रेम चौहान के घर के पिछले हिस्से में नकब लगाकर घुसे जबकि संजय रस्तोगी के घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। पुलिस मौका मुआयना के बाद रिपोर्ट दर्ज की।


कस्बा बाजार के सोनहुल रोड पर विश्वकर्मा इंटर कालेज के समीप प्रेम चौहान व संजय रस्तोगी का मकान है। संजय रस्तोगी के अनुसार शाम को किसी वक्त चोर अंदर घुस गया और छिप कर बैठ गया।

जब पूरा परिवार खाना खाकर छत पर सोने चला गया। इसके बाद  चोर घर में रखे दो अटैची व दो बक्सा लेकर फरार हो गया। सुबह बक्सा और अटैची गायब देख परिवार वालों ने शोर मचाया।

खोजबीन के बाद घर से सौ मीटर दूर टूटे हालत मेें बक्सा और अटैची मिला। संजय के अनुसार बक्से में बीस हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, सोने की अंगूठी सहित हजारों रुपये मूल्य के अन्य आभूषण थे।

इसी तरह प्रेम चौहान ने बताया कि उसका पूरा परिवार बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहा था।
इसी बीच नकब लगाकर चोर घर में घुस गए और घर में रखा एक बक्सा व एक अटैची लेकर फरार हो गए।

घरवालों ने बताया कि बक्से में सात हजार रुपये नकद, सोने की नथिया, मांगटीका, सोने की बाली, पैजनी व एक जोड़ी पायल रखा हुआ था।

पीड़ित गृहस्वामियों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस पिकेट को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष शिवप्रकाश दूबे का कहना है कि मामले की जानकारी है लेकिन पीड़ित गृहस्वामियों द्वारा मुकदमा दर्ज करने के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed