{"_id":"196584d6366315b975621b2e695e3011","slug":"theft-five-lacs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिक्की तोड़कर पौने पांच लाख ले उड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिक्की तोड़कर पौने पांच लाख ले उड़े
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 11 Mar 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर पूर्वी बाजार में मस्जिद के सामने
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाश मंगलवार की शाम पांच बजे बाइक की डिग्गी तोड़कर चार लाख
पचासी हजार रुपये लेकर भाग निकले।
पीड़ित छांगुर ने शोर मचाया। पर बदमाश भाग निकले। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बबुरी निवासी छांगुर चौहान चंदासी गांव निवासी है। दूध, पनीर का कारोबार करने के साथ ही वह जमीन का भी कारोबार करता है।
बुधवार को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए मंगलवार को उसने दो लाख 25 हजार काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की अलीनगर शाखा से तथा दो लाख 10 हजार मुगलसराय स्थित यूनियन बैंक से निकाले थे।
इसके अतिरिक्त एक जमीन बेचने पर मिले 50 हजार रुपये एडवांस भी उसके पास थे। सभी रुपयों को बैग में बाइक की डिग्गी में रखकर वह दुलहीपुर स्थित पूर्वी बाजार पहुंचा।
वहां बाइक खड़ी कर वह मिठाई लेने के लिए दुकान पर गया। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार मुंह ढंके दो युवक छांगुर की बाइक के पास अपनी बाइक खड़ीकर डिग्गी तोड़कर रुपयों से भरा बैग ले भागे।
छांगुर ने जब यह देखा तो शोर मचाने लगा। पर बाइक सवार बैग लेकर मुगलसराय की ओर भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना मुगलसराय कोतवाली प्रभारी को दी। क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार तिवारी और मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विनोद यादव मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली।
कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने घटना की तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद यादव का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।