{"_id":"6ab22e3990dbc90f720c725f","slug":"theft-at-liquor-shop-in-chandauli-after-breaking-through-roof-hatch-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में चोरों के हौसले बुलंद: शराब की दुकान में छत का दरवाजा तोड़कर चोरी, 1.20 लाख रुपये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में चोरों के हौसले बुलंद: शराब की दुकान में छत का दरवाजा तोड़कर चोरी, 1.20 लाख रुपये ले गए चोर
Tue, 22 Sep 2026 12:59 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:59 PM IST
सार
चंदौली में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि शराब की दुकान में छत का दरवाजा तोड़कर घुस गए। दुकान से 1.20 लाख रुपये, टीवी, सीसीटीवी कैमरा और सरकारी स्कैनर भी उठा ले गए। इस घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने देसी शराब की दुकान को निशाना बनाया। छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोर करीब 1.20 लाख रुपये की नगदी समेत टीवी, सीसीटीवी कैमरा और सरकारी स्कैनर उठा ले गए। चोरी हुए सामान समेत करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है। वहीं, रात की गश्त को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन को चोरी की जानकारी हुई। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और छत का दरवाजा टूटा हुआ था। सेल्समैन ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; विरासत: नमो घाट के एयर शो में 1965 के युद्ध से कारगिल तक का सफर, 25 अक्तूबर को दिखेगा वायुसेना का शौर्य
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना सदर कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। उन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।