फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Theatrical staging aware of

नाट्य मंचन से किया जागरूक

Thu, 03 Sep 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 03 Sep 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Theatrical staging aware of
रेलवे मंडल में आरपीएफ द्वारा 29  अगस्त से 04 सितंबर तक मनाये जा रहे स्थापना सप्ताह दिवस के पांचवें दिन बुधवार की शाम यात्रियों को को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन रेलवे स्टेशन पर किया गया।
विज्ञापन


इसमें सफर के दौरान अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाने व उनके द्वारा दी गयी खाद्य समाग्रियों को नहीं खाने समेत अन्य विषयों के माध्यम से सावधान किया गया।    इसके जरिए यात्रियों को बताया कि जहरखुरान गिरोह के सदस्य किस तरह यात्रियों से मेल जोल बढ़ाकर उन्हें अपना शिकार बनाकर चलते बनते हैं।
विज्ञापन


 दिखाया कि  छुट्टी लेकर ट्रेन में सवार होकर  घर जा रहे कुछ फौजी  महिला को बैठने के लिए सीट दे देते हैं और वह महिला धीरे-धीरे उनसे मेलजोल बढ़ाकर उन्हें बिस्कुट के साथ नशीला पदार्थ  खिलाकर उन्हें बेहोश कर उनका सामान लेकर फुर्र हो जाती है।  वहीं अन्य नाटक के जरिये रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह केले के छिलके फेंके जाने से होने वाली दुर्घटना के बारे में भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद यात्रियों ने नाटक का खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी वेंकटेश कुमार, अप पोस्ट प्रभारी बीके तिवारी मौजूद थ्ाे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed