फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The young man was shot to avenge the assault

Chandauli News: मारपीट का बदला लेने के लिए युवक को मारी थी गोली

Fri, 26 Jul 2024 04:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
The young man was shot to avenge the assault
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने झांसी गांव में युवक को गोली मारने के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को नौबतपुर पुलिस पिकेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। दोनों वारदात के बाद नौबतपुर भाग गए थे। दो दिन पहले झांसी गांव में श्याम सुंदर पाल को गोली मारी गई थी। घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सदर कोतवाल गगन राज ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर नौबतपुर पिकेट के पास से आरोपी कन्हैया पासवान और जितेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फरवरी में श्याम सुंदर से उनका विवाद हो गया था। श्यामसुंदर और उसके साथियों ने दोनों से मारपीट की थी। उसी का बदला लेने के लिए कन्हैया पासवान, जितेंद्र पासवान ने नौबतपुर निवासी आकाश पासवान और विशाल के साथ मिलकर श्याम सुंदर को जान से मारने की साजिश रची। बताया कि 23 जुलाई को कन्हैया पासवान, जितेंद्र पासवान और विशाल एक बाइक से श्यामसुन्दर को पीछे से गोली मारी थी। आसपास धान की रोपाई कर रहे लोग चिल्लाने लगे तो नवही पुलिया और भगवानपुर पुलिया होते हुए नौबतपुर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed