फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The work of installing lights at a cost of 1.04 crores started in the city.

नगर में 1.04 करोड़ की लागत से लाइटें लगाने का कार्य शुरू

Fri, 11 Feb 2022 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
The work of installing lights at a cost of 1.04 crores started in the city.
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित जीटी रोड किनारे अंधेरे को दूर करने के लिए नगर पालिका की ओर से एक करोड़ चार लाख रुपये की लागत से 150 एलईडी लाइटें लगाये जाने का कार्य शुरू हो गया है। अब तक सड़क किनारे बीस लाइटें लगाई जा चुकीं है। इन लाइटों के लग जाने से लगभग तीन किलोमीटर तक जीटी रोड किनारे प्रकाश की बेहतरीन व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर में सड़क किनारे प्रकाश की उत्तम व्यवस्था के लिए नगर पालिका की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। कुछ माह पहले नगर पालिका की ओर से डिवाईडर पर बोलार्ड लाइटें लगाई गई थी। अब पालिका की ओर से एक करोड़ चार लाख रुपये की लागत से जीटी रोड स्थित दक्षिणी पटरी पर 150 पोल सहित एलईडी लाइटें लगाई जा रही है। जिसमें अलीनगर स्थित नहर के पास से चकिया तिराहे तक 87 लाइट व सुभाष पार्क के आगे से चंदासी पुलिस पिकेट तक 63 लाइटें लगेंगी। दो लाइटों के बीच में लगभग बीस मीटर की दूरी रखी गई है। इन लाइटों के लग जाने से जीटी रोड किनारे लगभग तीन किलोमीटर का एरिया भरपूर तरीके से रोशन हो जाएगा।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर के जीटी रोड स्थित दक्षिण पटरी को रोशन करने के लिए पोल व लाइटें लगाई जा रही है। आठ मीटर लंबे पोल पर 120 वाट की एलईडी लाइट लगाई जा रही है। इस लाइट के लग जाने से काफी अच्छी रोशनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर स्थित अलीनगर में सड़क स्थित डिवाइडर पर लाइट की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अंधेरा रहता है। ऐसे में पालिका की ओर से वहां डिवाइडर पर भी जल्द ही लाइटें लगाई जाएंगी। सभी लाइटें आठ मीटर लंबे पोल पर लगेंगी। डिवाइडर पर लाइट लगने से लोगों को रात में आवागमन में काफी सहूलियत हो जाएगी। संवाद

जीटी रोड किनारे दक्षिण पटरी पर लाइट लग जाने से चंदासी व अलीनगर क्षेत्र में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर जहां अतिरिक्त लाइट होगी उसे वार्डो में भेज दिया जाएगा- संतोष खरवार, चेयरमैन, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed