फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The women refused to end to encompass

महिलाओं का धरना खत्म करने से इनकार

Wed, 09 Sep 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 09 Sep 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
The women refused to end to encompass
रामनगर थाना अंतर्गत सूजाबाद गांव  में सरकारी देशी शराब की दूकान को बंद
विज्ञापन
कराने के लिए तीन दिनों से दुकान के समक्ष चल रहे महिलाओं के बेमियादी धरने के दौरान मौके पर मंगलवार को वाराणसी के सिटी मजिस्ट्रेट सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे।

करीब चार घंटे तक सुलह समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हुआ। महिलाओं ने दुकान बंद कराने के लिए जुलूस भी निकाला। महिलाओं न मानने पर प्रशासनिक अधिकारी बैरंग वापस लौटे।


सूजाबाद गांव में चल रहा महिलाओं का धरना प्रदर्शन तूल पकड़ता जा रहा है।

महिलाएं चार दिनों से अनशन पर बैठी हैं।

महिलाओं ने दूकान को जबरन बंद करा दिया है। धरने के चौथे दिन जिला प्रशासन को धरने की सुधि आयी। मंगलवार को दोपहर में वाराणसी के सिटी मजिस्ट्रेट, जिला आबकारी अधिकारी, सीओ और चार थानों के थानाध्यक्ष बड़े पैमाने पर पुरुष और महिला कांस्टेबल पहुंचे।

बड़े पैमाने पर फोर्स को देख महिलाओं को जबरन धरने से हटाने की बात क्षेत्र में फैली और लोगों की भीड़ जुटने लगी। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।

आश्वासन दिया कि दो दिन भीतर दूकान दूसरी जगह शिफ्ट की जाएगी। लेकिन धरनारत महिलाएं नहीं मानी। चेतावनी दी कि जब तक दूकान यहां से नहीं हटाई जाएगी धरना जारी रहेगा।


महिलाओं ने कहा कि दुकान की वजह से पूरे गांव के लोंगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। दुकान का शटर मुख्य रोड और गांव की ओर जाने वाली गली में एक साथ खुलती है।

एक तरफ यदि शटर बंद भी हो जाता है तो रात में गांव जाने वाले संपर्क मार्ग की तरफ खुलने वाले शटर को खोलकर शराब बेची जा रही है। ऐसे में जब तक दूकान नहीं हटेगी महिलाएं डटी रहेंगी।


 इस संबंध में आए सीओ राहुल राज ने कहा कि महिलाओं को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं मानीं। उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचायी जाएगी। हां महिलाएं यदि कानून को अपने हाथ में लेती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व महिलाओं ने धरना के चौथे दिन गांव में जुलूस निकाला औरव शराब की दुकान बंद करो के नारे लगाए। धरना देने वालों में मीना  ,लक्ष्मीना, बचनो, पुनम, कुसुम, तारा, गीता,  परमिला आदि रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed