फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The weather changed again, with clouds gathering and easterly winds blowing.

Chandauli News: फिर बदला मौसम, बादल छाने के साथ चलीं पुरवा हवाएं

Sun, 25 Jan 2026 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The weather changed again, with clouds gathering and easterly winds blowing.
टांडाकला। जिले में शनिवार को फिर से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। पुरवा हवा चलने के साथ बादल छाए गए। इससे फिर गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री घट गया तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिले में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्यिस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। करीब आठ बजे धूप निकली लेकिन इसके बाद बादल छाने लगे। वहीं, पुरवा हवाएं भी चलने लगी, जिससे ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


फसलों पर संकट, किसानों की चिंता बढ़ी
बार-बार मौसम बदलने से फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो दलहन और तिलहन की फसलों को नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक धूप न निकलने और नमी बढ़ने से माहूं का प्रकोप तेजी से बढ़ता है। इस समय समय में सरसों, मटर, अरहर और टमाटर की फसलों में फूल लग रहे हैं। यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो फसलों में कीट लगने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed