फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The weapon wielder climbed into the hands of the police

असलहा लहराने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 03 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The weapon wielder climbed into the hands of the police
सकलडीहा। बलुआ थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम सोशल मीडिया पर असलहा लहराने का वीडियो वायरल करने वाले युवक को असलहा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक बलुआ थाना के सेवढ़ी गांव निवासी नित्यानंद पांडेय बताया गया है। पुलिस ने शनिवार को सीओ कार्यालय से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बलुआ थाना के सेवढ़ी गांव निवासी नित्यानंद उर्फ अनूप उर्फ अन्नू का फोटो असलहा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसकी शिकायत किसी ने एसपी अंकुर अग्रवाल से की थी। उनके निर्देश पर डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने बलुआ थाने की पुलिस के साथ मथेला पुलिया के समीप कैलावर रोड से वाहनों की जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक असलहा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह दोस्तों के साथ एक बारात में गया था जहां अपने दोस्त का कट्टा लेकर फोटो खिंचवाया था। इस संबंध में सीओ ने बताया कि सोशल मीडिया पर असलहा लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके दो मित्रों की तलाश की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बलुआ राजीव कुमार सिंह, एसआई अभिनव गुप्ता, राजदेव राम व रामनिहोर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed